पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

0 सार समाचार 2...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापिका मंच का आयोजन
गिर्वा पंचायत समिति व उदयपुर शहर के सभी राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की अध्यापिका मंच का आयोजन बुधवार को किया गया। दीपक सोनी बालिका शिक्षा प्रभारी सर्व शिक्षा अभियान गिर्वा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी भरत जोशी ने कहा कि स्कूल में अध्यापक छात्रों को अपने पुत्र की तरह देखें तो शैक्षिक स्तर पर में अभूतपूर्व सुधार हो सकता है।
शिक्षकों की समस्या पर वार्ता
डबोक. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सह संगठन मंत्री राजेंद्रसिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक प्रा. शिक्षा अधिकारी ((मावली)) ललित कुमार आमेटा से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। वार्ता में शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि एरियर बिल का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
चतुरसिंह बावजी की जयंती मनाई
सुविवि के राजस्थानी विभाग, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के साझे में पूज्य संत चतुरसिंह बावजी की 134 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. महीप भटनागर डीन साइंस कॉलेज ने कहा कि बावजी द्वारा दिए गए लोक संस्कृति व आध्यात्मिक संदेश हमारे लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान मेवाड़ संभागीय काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई, इसमें कवि चावंड सिंह विद्रोही, धर्मचंद मेहता आदि ने कविता की प्रस्तुति दी।
शाखा का गठन किया
शिव सेना की ओर से बुधवार को डोडावली गांव में शिव सेना की शाखा का गठन किया गया। जिला प्रमुख ललित लोहार ने बताया कि शाखा का गठन क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए किया गया है।
विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
श्री राम कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन के विद्यार्थियों द्वारा बुधवार को बडग़ांव के राबामा स्कूल में सघन शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रमदान भी किया।
जयदीप ने मारी बाजी
राजस्थान राज्य स्काउट गाइड समूह द्वारा आयोजित इंटर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत हुई देशभक्ति नृत्य स्पर्धा में जयदीप स्कूल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर बाजी मारी। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कच्छावा महासचिव मनोनीत
फेडरेशन ऑफ एनजीओ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. महात्मा ने वर्ष 2014 की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव पद पर कुंवर विजय सिंह कच्छावा को मनोनीत किया है। वहीं कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शिवनारायण व्यास व प्रकाश मेघवाल, सचिव माया बहन को मनोनीत किया है।
12 वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
द स्कॉलर्स एरिना स्कूल में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डॉ. लोकेश जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
संवेदनशील बनें अधीक्षक
टीआरआई उदयपुर के तत्वावधान में संस्थान द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित माडा एवं सहरिया क्षेत्र के आश्रम छात्रावास अधीक्षकों की 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को संस्थान सभागार में हुआ। इस कार्यशाला में उदयपुर, अलवर, भीलवा$डा, चित्तौ$डग$ढ, दौसा, जयपुर, झालावा$ड, कोटा, पाली, राजसमन्द, सवाईमाधोपुर, करौली, प्रतापग$ढ व सिरोही जिलों के माडा क्षेत्र के जनजाति आश्रम छात्रावासों के लगभग 52 अधीक्षक भाग ले रहे हैं। जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति टी.सी.डामोर ने कहा कि छात्रावास अधीक्षक संवेदनशील बने एवं पूरे मनयोग से कार्य करें। अतिरिक्त आयुक्त ((द्वितीय)) जगमोहनसिंह ने व पूर्व निदेशक एसआईआरटी लक्ष्मी ननामा ने छात्रावास के संचालन में अधीक्षक की भूमिका के बारे में बताया। जनसुनवाई आज
विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम 30 जनवरी जिला व उपखण्ड मुख्यालयों पर होगा। उदयपुर में जनसुविधा केन्द ((जिला कलेक्ट्रेट)) में यह कार्यक्रम होगा।
वाद-विवाद प्रतियोगिता आज: गुरूनानक गल्र्स कॉलेज की मेजबानी में अखिल राजस्थान गुरुनानक देव चल वैजयंती हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता गुरुवार को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।
अपराधों के विरोध में दिया ज्ञापन
बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।
खेल दिवस मनाया
लिटिल आइंसटाइन प्री-स्कूल में बुधवार को खेल दिवस मनाया गया। खेल दिवस में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तरह की रेस हुई। अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

संवेदनशील बनें अधीक्षक

टीआरआई उदयपुर के तत्वावधान में संस्थान द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित माडा एवं सहरिया क्षेत्र के आश्रम छात्रावास अधीक्षकों की 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को संस्थान सभागार में हुआ। इस कार्यशाला में उदयपुर, अलवर, भीलवा$डा, चित्तौ$डग$ढ, दौसा, जयपुर, झालावा$ड, कोटा, पाली, राजसमन्द, सवाईमाधोपुर, करौली, प्रतापग$ढ व सिरोही जिलों के माडा क्षेत्र के जनजाति आश्रम छात्रावासों के लगभग 52 अधीक्षक भाग ले रहे हैं। जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति टी.सी.डामोर ने कहा कि छात्रावास अधीक्षक संवेदनशील बने एवं पूरे मनयोग से कार्य करें। अतिरिक्त आयुक्त ((द्वितीय)) जगमोहनसिंह ने व पूर्व निदेशक एसआईआरटी लक्ष्मी ननामा ने छात्रावास के संचालन में अधीक्षक की भूमिका के बारे में बताया। जनसुनवाई आज

विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम 30 जनवरी जिला व उपखण्ड मुख्यालयों पर होगा। उदयपुर में जनसुविधा केन्द ((जिला कलेक्ट्रेट)) में यह कार्यक्रम होगा।

वाद-विवाद प्रतियोगिता आज: गुरूनानक गल्र्स कॉलेज की मेजबानी में अखिल राजस्थान गुरुनानक देव चल वैजयंती हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता गुरुवार को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

उदयपुर की खबरें पेज १३ पर भी