निगम के नए वाहनों का हुआ लोकार्पण
उदयपुर - नगर निगम की ओर से खरीदे गए बॉबकेट रोड स्वीपर व रोड रोलर का बुधवार को मेयर रजनी डांगी ने लोकार्पण किया। मेयर ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था व अंदरूनी शहर में सड़क मरम्मत के कार्य को प्रभावी बनाने के लिए ये उपकरण खरीदे गए हैं। इनकी लागत 16 लाख 60 हजार रुपए है। कार्यक्रम में गैराज समिति अध्यक्ष धनपाल स्वामी, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी व पार्षद गंगाराम तेली भी उपस्थित थे।
सामुदायिक भवन का शिलान्यास : नगर निगम की ओर से शांतिनगर कच्ची-बस्ती सेक्टर 9 में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास बुधवार को मेयर रजनी डांगी ने किया। इस दौरान दिनेश भट्ट ,चंद्रसिंह कोठारी, शंभू जैन भी मौजूद थे। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 50 लाख की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन भारत सरकार की आई.एच.एस.डी.पी. योजना के अन्तर्गत बनेगा।