- Hindi News
- शिक्षकों ने कहा किताबों की पैकिंग नहीं करेंगे
शिक्षकों ने कहा-किताबों की पैकिंग नहीं करेंगे
उदयपुर - सरकारी स्कूलों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों को शिक्षकों द्वारा उठाने व पैकिंग करने के खिलाफ राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ ने बुधवार को ज्ञापन दिया है। पाठ्य पुस्तक मंडल सचिव के नाम ज्ञापन में अध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने बताया कि पहले इस कार्य के लिए श्रमिकों की मदद ली गई थी। लेकिन आगामी सत्र में इसके लिए टेंडर में श्रमिकों की व्यवस्था नहीं की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि श्रमिकों की व्यवस्था नहीं होने पर नोडल अधिकारी व शिक्षक पचास हजार से अधिक किताबों को उठाकर पैक करने के कार्य का बहिष्कार करेंगे।