- Hindi News
- 00कुम्हारों का भट्टा चौराहे पर 12 करोड़ में बनेगा ओवरब्रिजनगर निगम ने बनाया एस्टीमेट, बोर्ड बैठक मे
00कुम्हारों का भट्टा चौराहे पर 12 करोड़ में बनेगा ओवरब्रिजनगर निगम ने बनाया एस्टीमेट, बोर्ड बैठक में ली जाएगी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति
उदयपुर - सूरजपोल- बीएन कॉलेज रोड स्थित कुम्हारों का भट्टा पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए नगर निगम ने 12 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 4 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि शहर विधायक एवं राज्य के केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी इस ओवरब्रिज को अपनी प्राथमिकता में ले रखा है। हाल ही निगम के इंजीनियर ने टेक्निकल सर्वे का काम किया था।