- Hindi News
- पंचायतों में मार्च से पहले करा लिए जाएं विकास के काम
पंचायतों में मार्च से पहले करा लिए जाएं विकास के काम
नगर संवाददाता - उदयपुर
निर्मल भारत अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों में 7 हजार तथा 400 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मार्च से पूर्व शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जिला परिषद ने इस कार्य को 60 दिवसीय कार्य योजना में शामिल करते हुए बीडीओ निर्देशित किया है कि वे अपने यहां लंबित काम जल्दी पूरे करें।
परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने बताया कि जिले में पंचायत स्तर पर 215 किसान सेवा केन्द्र बनने हैं। कार्य योजना में सबसे पहले फलासिया, झाड़ोल तथा कोटड़ा का निर्माण कराना है। यहां काम शुरू हो चुका है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए सभी 73 पंचायतों में से 35 पंचायतों में प्रक्रिया बाकी है।
पंचायतों में अभी जल संग्रहण के लिए 31 चेक डेम का निर्माण चल रहा है। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह 2012-13 के स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए उपसमितियों का गठन करे। सीईओ ने बताया कि कार्ययोजना के तहत विभिन्न पंचायतों में तथा आजीविका मिशन के तहत चल रहे लंबित कार्यों को मार्च से पहले कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विकास - सीईओ ने सभी विकास अधिकारियों को दिए निर्देश