भगवान आदिनाथ को चढ़ाया निर्वाण लड्डू
नगर संवाददाता - उदयपुर
आदिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर चित्रकूट नगर स्थित आदिनाथ मंदिर में बुधवार को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग व दिगंबर जैन खंडेलवाल संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भक्तिभाव के साथ आदिनाथ भगवान की पूजा की गई व निर्वाण पाठ किया गया।
खंडेलवाल संस्थान कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल काला ने बताया कि आयोजन में विभिन्न समाज, समितियों, संस्थाओं की भागीदारी रही। खंडेलवाल संस्थान अध्यक्ष संजय पांड्या, उपाध्यक्ष राजेंद्र बानोड़ा, महामंत्री प्रमोद बाकलीवाल, महासमिति महिला संभाग संरक्षिका सुशीला पांड्या, अध्यक्ष सुलोचना लुहाडिय़ा, महामंत्री निकिता शाह, खंडेलवाल समाज सचिव डॉ. सुधीर जैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गादिया, आदिनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संतोष बैनाड़ा, शांतिनाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष शशिकांत शाह, सचिव अशोक बाकलीवाल, कन्हैयालाल टाया आदि भी मौजूद थे।
निर्वाण दिवस - श्रावकों ने मूलनायक सहित जिनदेवों की पूजा की
और उधर धर्म नगरी केसरियाजी में