पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी से निकली 200 टन बजरी, तीन टै्रक्टर जब्त

नदी से निकली 200 टन बजरी, तीन टै्रक्टर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गींगला
क्षेत्र के गोमती नदी में बजरी की अवैध खुदाई कर उदयपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई के लिए भरे जा रहे ट्रैक्टर जब्त किए गए। साथ ही नदी पेटे में लगे चारणे को ढहा दिया गया।
एसडीएम गिर्वा ((आईएएस प्रशिक्षु)) अभिमन्यु सिंह ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। खरका पुलिया के पास धुलजी का गुड़ा में रेती ((बजरी)) खनन के चारणे को ढहाया गया और उसके पास खड़े तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। मौके से दो सौ टन बजरी भी जब्त की गई। अब वहां खनिज अभियंता कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई के दौरान सलूंबर एसडीएम भगवतसिंह बारहठ, सलूंबर तहसीलदार नारायण लाल जीनगर, सहायक खनिज अभियंता राजेश आड़ा, यशवंत डामोर डामोर सहित सलूंबर थाना जाब्ता मौजूद रहा।
इसलिए है अवैध
सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन पर रोक लगा रखी है। जनजाति आरक्षित क्षेत्र में होने से यहां बजरी के ठेके नहीं हो पाए है। ऐसे में बजरी खनन रुका हुआ है। कई ट्रक व ट्रैक्टर संचालक रात में यहां बजरी भरकर सप्लाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं मनमानी रेट भी इस बजरी की वसूली जा रही है।