पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति भाव से हुआ मुनि श्री का केशलोचन

भक्ति भाव से हुआ मुनि श्री का केशलोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
मंडी की नाल स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजित आचार्य विपुल सागर व मुनि रवि सागर महाराज का केश लोचन कार्यक्रम बुधवार को हुआ। सुबह 9.30 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई।
समाज संरक्षक शांति लाल नागदा ने बताया कि आयोजन में चंदन लाल छापिया, सुमति लाल दुदावत ने विचार रखे। मुनिश्री के केश झेलने, पाद पक्षालन करने, शास्त्र भेंट करने व पूजा अर्चना करने का लाभ बसंती लाल मुणावत, राजमल लोलावत आदि ने लिया। महिलाओं ने भजन प्रस्तुतियां दी।