पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां साक्षात्कार शुरू नहीं हुए वहां लॉटरी से होगी भर्ती

जहां साक्षात्कार शुरू नहीं हुए वहां लॉटरी से होगी भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - पालिकाओं में होने वाली सफाई कर्मियों की भर्ती लॉटरी से होगी। राज्य सरकार ने इसको लेकर नए आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उन पालिकाओं के लिए लागू होगा, जहां अब तक साक्षात्कार प्रकिया शुरू
नहीं हो पाई है।
स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश कोठारी ने बताया कि यह आदेश उन पालिकाओं पर लागू होगा, जिनमें अब तक साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जिन पालिकाओं में साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है वे इस प्रक्रिया को जारी रखते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। नगर निगम में 1054 सफाई कर्मियों की भर्ती होनी है। आवेदकों में 950 महिला आवेदकों के साक्षात्कार हो चुके हैं। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि निगम ने 96 विधवा व परित्यक्ता महिला आवेदकों को नियुक्ति पत्र दे दिया है। महिला आवेदकों के साक्षात्कार होने के बाद पुरुष आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।



सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला