पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल जारी

तीन मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - सुविवि के छात्र एवं कर्मचारी हित में तीन प्रमुख मांगों के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। एबीवीपी के हिमांशु चौधरी और देवेंद्र सिंह चूंडावत हड़ताल पर हैं। इन विद्यार्थियों की मांग है कि कॉलेज में आउटर्स का आना बंद किया जाए। जो छात्र असामाजिक तत्वों से मिले हैं उन्हें बर्खास्त किया जाए। दूसरी मांग सिटी बसों का संचालन तथा तीसरी पेंशन प्रकरण सुलझाना है। इधर, स्टूडेंट्स अगेंस्ट करप्शन में बुधवार को भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लॉ कॉलेज के अध्यक्ष अक्षय राणावत ने इस अभियान को समर्थन देने के एनएसयूआई के दावे को खारिज किया है।



प्रवेश पत्र 3 फरवरी तक मिलेंगे

बीएसटीसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को शिक्षक प्रशिक्षण एवं द्वितीय काउंसलिंग ((द्वितीय वर्ष)) परीक्षा-2013 , 6 फरवरी से प्रारंभ होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के अनुसार उदयपुर जिले के छात्रों द्वारा प्रवेश पत्र व टाइम टेबल संबंधित संस्थानों व महाविद्यालयों से 3 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे।

फतहसागर क्षेत्र में आठ घंटे बंद रहेगी बिजली

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र।