पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा से नथ खींच भागे बाइक सवार बदमाश

वृद्धा से नथ खींच भागे बाइक सवार बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - प्रतापनगर थाना क्षेत्र के डांगियों की पचोली गांव में वृद्धा से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश नथ खींच भागे। वृद्धा जख्मी हो गई। नजर कमजोर होने से वह बदमाशों का हुलिया नहीं बता पाई। हालांकि यह जरूर सामने आया कि बदमाश दो थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे।
घटनाक्रम के अनुसार परथा देवी ((70)) मंगलवार शाम पांच बजे खेत से घर लौट रही थी। करीबी डेढ़ किमी की इस दूरी में एकांत स्थान है। जैसे ही महिला खेत की बाड़ पार कर सड़क पर आई, पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार ने सीधे उसके नाक पर झपट्टा मारा और नथ खींच ली। वृद्धा के बेटे उदयलाल पुत्र भगवानलाल डांगी ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
स्कूल से कम्प्यूटर चोरी : पुरोहितों की मादड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय से कम्प्यूटर व अन्य सामान चोरी जाने पर प्रधानाध्यापक गोपाललाल पुत्र रघुनाथ माली ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।