पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्टेबल से मारपीट करने तथा सरकारी जमीन बेचने वाले गिरफ्तार

कांस्टेबल से मारपीट करने तथा सरकारी जमीन बेचने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - सूरजपोल पुलिस ने पिछले दिनों नशे में कांस्टेबल को पीटने के आरोपी को गिरफ्तार किया। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बलीचा में सरकारी जमीन का सौदा कर 1.71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ा है। सूरजपोल थाना पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी कांस्टेबल सुभाष कुमार मेघवाल पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। तब तीन शराबी एक महिला दुकानदार से मारपीट कर रहे थे। उसके पुकारने पर कांस्टेबल उसे बचाने गया तो शराबियों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। मामले में टेकरी निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इधर, गोवर्धन विलास पुलिस के अनुसार बलीचा निवासी तेजपाल पुत्र रामलाल गुर्जर ने सरकारी जमीन का सौदा कर दिया। इसके खिलाफ खरीदार गौरव खंडेलवाल ने मामला दर्ज कराया था। यूआईटी ने इस भूखंड से रोड निकाली, तब उसके सरकारी जमीन होने का पता चला। विक्रेता से रुपए मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। अदालत के आदेश पर आरोपी तेजपाल को जेल भेज दिया गया।
ट्रक चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार : सूरजपोल पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में शामिल दीवानशाह कॉलोनी निवासी अंसार उर्फ सोनू पुत्र हरदिल अजीज को माछला मगरा निवासी मोहनसिंह यादव की ट्रक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। ट्रक बरामद होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।