- Hindi News
- चोरों ने तोड़े एसबीबीजे की कलड़वास ब्रांच के ताले
चोरों ने तोड़े एसबीबीजे की कलड़वास ब्रांच के ताले
उदयपुर - हिरणमगरी थाना क्षेत्र में इंडस्ट्री एरिया कलड़वास स्थित एसबीबीजे बैंक शाखा के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। कलड़वास रीको स्थित बैंक की शाखा प्रभारी वीना गोस्ट टोपो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे कर्मचारी बैंक का ताला लगाकर गए थे। बुधवार सुबह कर्मचारी जावेद बैंक पहुंचा तो मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले।उसने अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने जांच की।हालांकि बैंक में कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।