जयंती पर बावजी चतुरसिंह को किया याद
उदयपुर - महाराज शत्रुदमन सिंह शिवरती विद्यापीठ संस्थान की ओर से बुधवार को लोकसंत बावजी चतुरसिंह की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया। संस्थान भवन में हुए कार्यक्रम में बावजी द्वारा दिए गए योगदान पर इतिहासकारों ने चर्चा की और कहा कि उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. अजातशत्रु ने बावजी का काव्य पाठ सुनाया तो डॉ. कुलशेखर व्यास ने चतुरसिंह की जीवनी सुनाई। यह जानकारी संस्था की कृष्णा कुंवर ने दी।