सैयदना साहब के लिए आज श्रद्धांजलि सभा
उदयपुर - दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद में शाम 4 बजे सैयदना साहब को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंजुमन-ए-बुरहानी दाऊदी बोहरा जमात ने सभी समाजों, संगठनों से इस सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।