जोधपुर सेमीफाइनल में पहुंचा
उदयपुर - भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा खेलेगा युवा, जीतेगा भारत की थीम पर आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोधपुर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिला महामंत्री सुरेश पटेल ने बताया कि एमबी बी ग्राउंड पर हुए क्वार्टर फाइनल में उदयपुर संभाग ने 75 रन बनाए। जवाब में जोधपुर संभाग ने जीतने के लिए आवश्यक रन 6 विकेट खोकर बना लिए।