पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी ऑडिटोरियम योजना खटाई में

मिनी ऑडिटोरियम योजना खटाई में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
टाउन हॉल में मिनी ऑडिटोरियम तैयार करने की योजना एकबारगी खटाई में पड़ गई है। निगम ने इस योजना को डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा था। टेंडर प्रक्रिया के तहत सोमवार को टेक्निकल बिड खोली गई। इसमें किसी भी ठेकेदार कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। टेक्निकल बिड में ही किसी कंपनी के भाग नहीं लेने पर मेयर रजनी डांगी को वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया गया। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि मेयर से चर्चा कर इस योजना के लिए दो बारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह है योजना : टाउन हॉल में सुखाडिय़ा रंगमंच के पीछे मिनी ऑडिटोरियम बनाने की योजना है। फस्र्ट फ्लोर पर करीब पांच हजार स्क्वायर फीट पर मिनी ऑडिटोरियम और नीचे पार्किंग बनाना प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट पर करीब ढाई करोड़ खर्च का अनुमान है। इसमें से एक करोड़ 20 लाख रुपए सिविल वर्क पर खर्च होंगे।