पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार पर गिरा कंटेनर, दो की मौत

कार पर गिरा कंटेनर, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर . उदयपुर रोड बाईपास चौराहा पर बुधवार दोपहर चलती
कार पर एक कंटेनर गिरने से कार में सवार दो युवक अशोक ((32)) और संदेव ((28)) की मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग व कंटेनर में सवार दो लोग घायल हो गए। कार में सभी लोग जोधपुर निवासी थे, जो किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए केकड़ी जा
रहे थे।
किशनगढ़-ब्यावर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से मुड़ते समय कंटेनर असंतुलित होकर पलट कर इनोवा कार के ऊपर गिर गया। कंटेनर के गिरने के साथ ही कार पिचक कर नीचे दब गई। इससे कार में सवार फंस गए। कंटेनर के पिछले हिस्से के नीचे कार का पिछला हिस्सा पिचकने से अशोक और संदेव की मौत हो गई।