न्यूज़ इनबॉक्स
एस.एस. के 8 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट
एस.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित किए गए प्लेसमेंट ड्राइव में बिस्लरी कंपनी ने मैकेनिकल ब्रांच के 8 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट किया है। संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर जयदीप आमेटा ने बताया कि ड्राइव में 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटरव्यू के बाद 8 का चयन किया गया। चयनित छात्रों में अंकित प्रजापत, अनुराग मेघवाल, लक्ष्मी लाल, महेंद्रसिंह, मनोज जैन, निरल सरवैया, रमीज शौकत व दशरथ कुमार शामिल हैं।
साइकिल रेस में दिव्या और धीरज ने मारी बाजी
श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल के तहत हुई साइकिल रेस में गल्र्स में दिव्या नैहर और बॉयज में धीरज आमेटा ने बाजी मारी। इससे पहले बुधवार को कॉलेज के निदेशक चेतन सनाढ्य एवं अशोक लिंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। साइकिल रेस में बनाए गये विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों को गुजरने तथा खुद को बेस्ट साबित करने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी।