पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक और महत्वपूर्ण रोड बनाने अफसर पहुंचे एलाइन्मेंट देखने

एक और महत्वपूर्ण रोड बनाने अफसर पहुंचे एलाइन्मेंट देखने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
कलेक्टर एवं यूआईटी चेयरमैन आशुतोष पेडणेकर की सख्ती के बाद यूआईटी ने अब जेसी बोस हॉस्टल, पुलिस लाइन से सेक्टर तीन तक रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह रोड माली कॉलोनी होते हुए 100 फीट चौड़ी बनेगी। इसके लिए यूआईटी 1.79 करोड़ का वर्क ऑर्डर भी जारी कर चुकी है।
सचिव डॉ. आर.पी. शर्मा के निर्देश पर यूआईटी की टीम ने गुरुवार को माली कॉलोनी में प्रस्तावित रोड के एलाइन्मेंट का मुआयना किया। यूआईटी ने नक्शे के हिसाब से मिलान किया कि कृषि भूमि कहां-कहां आ रही है। रोड सीमा में ऐसी कौन सी जमीनें आ रही हैं, जिनकी 90 बी हो चुकी है। इस दौरान क्षेत्रीय एईएन गेहरीलाल शर्मा, जेईएन तरुण पालीवाल व पटवारी दुलीचंद शर्मा भी मौजूद थे। यूआईटी तहसीलदार अर्जुन दान देथा ने भी मौका मुआयना कर यह जानकारी ली कि रोड के लिए कौन-कौन सी जमीन कब्जे में ली जानी है। यह रोड शहर को हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र से सीधा जोड़ेगी। गौरतलब है, यूआईटी ने हाल ही उदियापोल बस स्टैंड व रेलवे टै्रक के सहारे होते हुए कुम्हारों का भट्टा तक रोड बनाने का काम शुरू किया है।