अव्वल स्थान पाने के लिए दौड़े अध्यापक
राजसमंद - शिक्षकों की 27 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता गुरुवार को अंकुर अपर प्राइमरी स्कूल हस्तिनापुर कांकरोली में शुरू हुई। टीटी में मेजबान राजसमंद सहित चार जिलों की टीमों में अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कांकरोली प्रथम में हुआ। अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ रामनिवास जाट ने की। मुख्य अतिथि उदयपुर डिप्टी डायरेक्टर जगदीश चंद्र खंडेलवाल व विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा परियोजना अधिकारी युगल बिहारी दाधीच, सहायक निदेशक परमेश्वर लाल श्रीमाली थे। प्रतियोगिता में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, शतरंज व एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी। टेबल टेनिस में चित्तौड़ ने पाली, अजमेर ने झुंझुनूं, राजसमंद ने टोंक, चित्तौड़ ने डूंगरपुर, उदयपुर ने अजमेर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में चार सौ मीटर दौड़ में भीलवाड़ा के हरिसिंह प्रथम, राजसमंद के सुरेश शर्मा द्वितीय, अलवर के वली मोहम्मद तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ में भी भीलवाड़ा के हरिसिंह प्रथम, राजसमंद के धीरज सिंह व उदयपुर के प्यारेलाल तृतीय रहे। गोला फेंक में चुरु के अमित सिंह प्रथम, हनुमानगढ़ के गुरुदास सिंह द्वितीय व राजसमंद के जयसिंह शेखावत तृतीय रहे। जनरल रेफरी कुंजबिहारी ठाकुर थे।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता : मेजबान अगले दौर में