पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय जनजाति खेल प्रतियोगिता 2 से

राज्य स्तरीय जनजाति खेल प्रतियोगिता 2 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की मेजबानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजाति खेल प्रतियोगिता 2 फरवरी को गांधी ग्राउंड पर शुरू होगी। जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और समापन समारोह के अतिथि गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील होंगे। प्रतियोगिता में उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, बारां जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।