पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन की बुकिंग के समय अमानत राशि लेगा निगम

सामुदायिक भवन की बुकिंग के समय अमानत राशि लेगा निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
नगर निगम अब सामुदायिक भवनों की बुकिंग के समय किराए के साथ अमानत राशि भी लेगा। अमानत राशि किराये की १० प्रतिशत होगी। यह व्यवस्था यूआईटी में है।
राजस्व समिति की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि अमानत राशि लेने का मकसद यही है कि बुकिंग करवाने वाले सामुदायिक भवन की टूट-फूट या साफ सफाई का भी ख्याल रखे। कार्यक्रम होने के बाद क्षेत्र के जेईएन या राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद अमानत राशि लौटा दी जाएगी। समिति सदस्यों ने इस बात पर भी जोर दिया कि जिन सामुदायिक भवनों से आमदनी हो रही है, उनकी चाबी हर हाल में राजस्व शाखा के पास रहे। बैठक में आवश्यकता अनुसार सामुदायिक भवनों की मरम्मत कराने व टाउन हॉल परिसर में निगम भवन के पीछे वाले ग्राउंड को किराए पर देने के दौरान सफाई शुल्क 200 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में राजस्व निरीक्षक नीतिश भटनागर भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शहर में नगर निगम के 59 सामुदायिक भवन हैं। इनमें सुपर क्लास के 2, ए क्लास के 9, बी क्लास के 10 तथा सी क्लास के 38 सामुदायिक भवन हैं। निगम कार्यक्रम के लिए भंडारी दर्शक मंडप को भी किराए पर देता है। इनका किराया 500 रुपए से 15 हजार रुपए तक है।