पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. शहर के समीप पांच कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां पेयजल के लिए क्षेत्रवासियों को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। जलदाय विभाग वित्त वर्ष 2014-15 में नाकोड़ा नगर सहित चार अन्य कॉलोनियों में पेयजल लाइन उपलब्ध करा पाएगा। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को एक वर्ष और पानी टैंकर से काम चलाना पड़ेगा।
अधिकारी बताते हैं कि श्री नाकोड़ा नगर, नाकोड़ा नगर प्रथम, नाकोड़ा नगर द्वितीय, नाकोड़ा तृतीय एवं नाकोड़ापुरम में पेयजल लाइन के लिए एक साल का और इंतजार करना पड़ेगा। इन कॉलोनियों में विभाग की लाइन नहीं होने से क्षेत्रवासियों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जलदाय अधिकारी खुद मानते हैं कि नई कॉलोनियों में जहां पाइप लाइन नहीं पहुंच पाई है, वहां पानी का संकट होना स्वाभाविक है। अधीक्षण अभियंता (शहर) दुर्गेश कुमार गौड़ का कहना है कि श्री नाकोड़ा नगर सहित अन्य कॉलोनियों में पाइपलाइन के लिए वर्ष 2014-15 के बजट में प्रावधान रखा जाएगा। अभी तीतरड़ी क्षेत्र के गोकुल नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन डलवाकर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
यूआईटी से वितरण का बजट मिला है
शहर के अन्य क्षेत्र चित्रकूट नगर, श्याम नगर, मीरा नगर आदि क्षेत्रों में पेयजल के लिए पानी की टंकियों के लिए यूआईटी ने राशि उपलब्ध कराई थी, जिसका काम पूरा किया जा चुका है। यूआईटी द्वारा विभाग को वितरण के लिए टुकड़ों में राशि उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति इस वर्ष पूरी कर ली जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.