पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘धर्म गुरु कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं...’

‘धर्म गुरु कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं...’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
धर्म गुरु डॉ. बुरहानुद्दीन शांतिदूत थे। वे हमेशा मसीहा के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने सामाजिक एकता और कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने वतन से मोहब्बत करने का जो संदेश दिया, हमेशा याद रहेगा। ऐसी शख्सियतें दुनिया से कभी जाती नहीं, वे दुनिया को आशीर्वाद देती रहती हैं।सैयदना साहब ने हमेशा शिक्षा और चिकित्सा में योगदान दिया। वे कुदरत की तरह रहमतें बांटते गए। धर्म गुरु कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं। अमन-चैन के लिए काम करने वाले कभी भूले नहीं जा सकते।
ये विचार शहर के विभिन्न समाज, संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए। वे दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद में जुटे थे। गुरुवार शाम 4 बजे यहां आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में समाजों, संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महिलाओं की भी मौजूदगी रही। सभा की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। शेख शब्बीर हुसैन और डॉ. बी. मूमिन ने सैयदना डॉ. बुरहानुद्दीन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. प्रवीण दक, पंकज शर्मा, सिंधी समाज से प्रभु दास पाहुजा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मेयर रजनी डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुविवि क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष प्रो. दरियावसिंह चूंडावत, भारत विकास परिषद के डॉ. एम.जी. वाष्र्णेय, शिवराज सिंह धाबाई, पार्षद पारस सिंघवी ने विचार रखे। अंत में आमिल मुस्तफा भाई मोइयदी ने विचार रखे।
इन्होंने संदेश से प्रकट किया शोक : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया के संदेश पढ़कर सुनाए गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, सांसद रघुवीर मीणा के अलावा खटीक समाज, नगर माहेश्वरी सभा, भामाशाह सिंधी बाजार, युवा सिंधी समाज, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, आईसीआईसीआई बैंक, शांति पीठ, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, एडवेंट फाउंडेशन, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, भाजपा राणा प्रताप मंडल, अमर शहीद प्रताप समारोह समिति, भावसार संघ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रेडक्रॉस सोसायटी, झूलेलाल सेवा समिति, महावीर इंटरनेशनल, नारायण सेवा संस्थान, महावीर विकलांग सहायता समिति, अणुव्रत समिति, महिला व बाल विकास समिति, बोलिया विकास संस्थान, भाजपा महिला मोर्चा, देवी अन्नपूर्णा संस्थान, भींडर मित्र मंडल, इंटरनेशनल स्कूल के जी.डी. गोयनका, आदिगौड़ ब्राह्मण समाज आदि के शोक संदेश पहुंचे।