- Hindi News
- 00हड़ताल पर रेजिडेंट दो फाड़, कप्तान समर्थक आज से काम पर लौटेंगे
00हड़ताल पर रेजिडेंट दो फाड़, कप्तान समर्थक आज से काम पर लौटेंगे
उदयपुर - एमबी अस्पताल में हड़ताल पर गुरुवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स में दो फाड़ पड़ गई। काम पर लौटने के फैसले पर रेजिडेंट्स में दो मत सामने आए हैं। पुलिस, मेडिकल कॉलेज प्रशासन और एसोसिएशन की मीटिंग में कार्रवाई के आश्वासन पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कप्तानसिंह ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय किया। इसे दूसरे रेजिडेंट्स ने मानने से इनकार कर दिया और एसोसिएशन कार्यकारिणी को भंग करने व नई कार्यकारिणी बनाने की बात कही। इस बीच पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मरीज द्वारा रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के तीसरे और रेजिडेंट्स की हड़ताल के दूसरे दिन अस्पताल में व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। नए मरीजों को भर्ती नहीं किया गया, जबकि पहले से भर्ती मरीजों को मामूली सुधार पर डिस्चार्ज कर दिया गया। शेष - पेज ९ (( पेज 2 भी पढ़ें ))
आउट डोर में मरीजों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ा। इस बीच दोपहर में पुलिस, आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और एसोसिएशन की दो बैठकें हुईं। पहली बैठक में मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी व अन्य मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कप्तान सिंह ने काम पर लौटने का निर्णय किया। लेकिन दूसरे रेजिडेंट इस दिलासे पर राजी नहीं हुए। वे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े थे। इधर, अस्पताल परिसर में अधिकारियों की एक और बैठक हुई। इसमें एडीएम-सिटी मोहम्मद यासिन पठान भी शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में भी आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन ही मिला।
हम काम पर लौट रहे हैं
मैं कल काम पर लौट रहा हूं। जो भी रेजिडेंट्स मुझे समर्थन दे रहे हैं, वे भी काम पर लौट रहे हैं। हमारी मांगें मान ली गई है। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
डॉ. कप्तान सिंह, अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन