पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. कर्मचारी भविष्य निधि, उदयपुर क्षेत्र में आने वाली 544 नियोक्ता कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने कर्मचारियों की पीएफ राशि जमा नहीं करवाई। इन कंपनियों ने करीब पांच हजार कर्मचारियों की 4.1 करोड़ पीएफ राशि जमा सालों से जमा नहीं करवाई है। ईपीएफओ कार्यालय द्वारा ऐसी कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनसे वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। पीएफ राशि की बाकीयात वाली 544 में से 56 बड़ी कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है। ऐसी कंपनियों से कर्मचारियों के 3.44 करोड़ रुपए बाकी चल रहे हैं। ज्यादातर कंपनियों की बाकीयात सन 1990 से 2000 के बीच की है।
कार्रवाई करेंगे
॥जिन संस्थाओं, कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की पीएफ राशि जमा नहीं करवाई गई है, उनके बैंक खाते सीज करना, संपत्ति जब्त करना, जब्त संपत्ति बेचने की कार्रवाई, नियोक्ताओं की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ एफआईआर कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ
वसूली अभियान कल से
सहायक आयुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिन नियोक्ताओं द्वारा पीएफ राशि जमा नहीं करवाई है, उनके खिलाफ एक फरवरी से वसूली अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर ईपीएफओ की टीम संभागभर में दौरा कर कंपनियों से वसूली करेगी। राशि जमा नहीं कराने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.