पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मनाएंगे झूलेलाल मंदिर स्थापना दिवस

आज मनाएंगे झूलेलाल मंदिर स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - पूज्य सिंधी पंचायत जवाहर नगर एवं युवा सेवा समिति के साझे में जवाहर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर का 15वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आयोजन के तहत मंदिर पर विशेष सजावट की गई है। मोहन साधवानी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे भगवान झूलेलाल पंच स्नानी अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। बहराणे साहब एवं ध्वजा की पूजा के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। झूलेलाल भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम होगा तथा प्रसादी होगी। शाम 7 बजे दिव्य भक्ति भजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे आरती होगी। बहराणे साहब के विसर्जन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।