पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भू रूपांतरण की ज्यादा वसूली राशि लौटाने के आदेश

भू रूपांतरण की ज्यादा वसूली राशि लौटाने के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - मनवाखेड़ा स्थित भूमि के रूपांतरण की अधिक वसूली गई राशि ब्याज समेत लौटाने के आदेश उपभोक्ता संरक्षण के जिला मंच ने यूआईटी प्रबंधन को दिए। प्रन्यास के खिलाफ दावा श्रीमती राज राजेश्वरी ने दर्ज कराया था। प्रार्थिया ने मनवाखेड़ा पटवार मंडल में स्थित 333 वर्ग गज का भूखंड रूपांतरण कराने का आवेदन किया था। यूआईटी से 225 रुपए प्रति वर्ग गज से रूपांतरण शुल्क जमा कराने का डिमांड नोट जारी किया गया था। प्रार्थिया ने दो चालान के जरिए 74 हजार रुपए जमा करवाए। इससे पूर्व प्रार्थिया को पता चला कि जोन 2 की जिस जमीन के 225 रुपए प्रति वर्ग गज नियमन के मांगे गए, वहां का शुल्क 70 रुपए था। प्रार्थिया ने प्रन्यास के अधिकारियों को बताया तो उन्होंने कहा कि अभी वे अधिक राशि जमा करा दें। कुछ दिनों बाद रिफंड दिलवा देंगे। प्रार्थिया के कई बार आग्रह करने पर भी अधिकारियों ने अधिक वसूले गए 50 हजार 560 रुपए नहीं लौटाए । प्रार्थिया ने रिफंड के लिए उपभोक्ता मंच में दावा किया। मंच के अध्यक्ष शिवसिंह चौहान, सदस्य वाहिद नूर कुरैशी एवं संगीता नेपालिया ने दावा राशि व 2 फरवरी 12 से 9 प्रतिशत ब्याज देने के आदेश यूआईटी प्रबंधन को दिए।