पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घंटों कतार में रहे मरीज, वार्ड खाली

घंटों कतार में रहे मरीज, वार्ड खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
एमबी हॉस्पिटल में गुरुवार को दूसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के काम पर नहीं लौटने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाल चिकित्सालय, जनाना चिकित्सालय में रोगियों को घंटों कतारों लगना पड़ा। वार्डों में रोगियों की संख्या कम भी हो गई और नए रोगी भर्ती नहीं हुए। ऐसे में ज्यादातर रोगियों ने निजी चिकित्सालय की ओर रुख कर लिया। रेडियोथैरेपी विभाग में ब्रेकी थैरेपी कक्ष बंद रहा। रेजिडेंट यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सुराण ने बताया कि शुक्रवार को उनकी कार्यकारिणी और उन्हें समर्थन देने वाले रेजिडेंट काम पर नहीं लौटेंगे। रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हम काम पर लौटेंगे। डॉ. सुराण ने बताया कि कोटा, अजमेर और जोधपुर के रेजिडेंट्स भी उदयपुर की घटना को लेकर समर्थन देते हुए शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे।




पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार?

गुरुवार शाम तक पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। रेजिडेंट्स ने जिस गाड़ी के नंबर बताए थे, उसके आधार पर भरतसिंह पुत्र मदनसिंह को गिरफ्तार किया गया। रेजिडेंट्स का कहना है कि भरतसिंह ने मारपीट नहीं, धक्का-मुक्की की थी। मुख्य आरोपी की राजनीतिक पहुंच के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पहले पुलिस ने कहा था कि मुख्य आरोपी की हालत गंभीर है, इसलिए गिरफ्तार नहीं कर सकते, लेकिन हमने इस बारे में वकील से राय ली तो पता लगा कि सीरियस केस में ऑन पेपर गिरफ्तार कर सकते हैं। अब आरोपी फरार है तो पुलिस उसे तलाशने के दिलासे दे रही है।



दूसरे को भी गिरफ्तार कर लेंगे

॥एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लेंगे।

नरपतसिंह, थानाधिकारी, हाथीपोल

यह है नई कार्यकारिणी