- Hindi News
- 00पेंशन प्रकरण को लेकर सुविवि में बेमियादी हड़ताल के आसारटीचिंग, नॉन टीचिंग, सहायक कर्मचारी संघ आ
00पेंशन प्रकरण को लेकर सुविवि में बेमियादी हड़ताल के आसारटीचिंग, नॉन टीचिंग, सहायक कर्मचारी संघ आज कर सकता है घोषणा
नगर संवाददाता - उदयपुर
सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में पेंशन प्रकरण एवं संविदाकर्मियों के स्थायीकरण की मांग पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल के आसार हैं। टीचिंग, नॉन टीचिंग, सहायक कर्मचारी संघ ने 3 फरवरी से आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। इधर, पीएफ ऑप्शन भरने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी प्रशासनिक भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा पेंशन बहाल करने की मांग रखी। दूसरी तरफ भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल मेयर रजनी डांगी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। मेयर ने सिटी बस रूट में पहली बार साइंस व कॉमर्स कॉलेज तथा उसके एक माह बाद विवि मार्ग पर भी बस संचालित करने का आश्वासन दिया है। बतौर ऑप्शन पीएफ विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रशासनिक भवन के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर खासी संख्या में लोग पेंशनर्स एकत्रित हुए। नारेबाजी की गई तथा पेंशन को तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग की गई। गैर शैक्षणिक व सहायक कर्मचारियों ने पेंशन प्रकरण व कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग को लेकर 3 फरवरी को धरना प्रदर्शन की जानकारी दी है। इस मामले में जब कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा आगामी सात फरवरी को कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक जयपुर में होगी। उसमें इसी मुद्दे को उठाकर पक्ष रखा जाएगा। तब तक इन कर्मचारियों को आंदोलन नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन कर्मचारियों ने पेंशन ऑप्शन भरा था, उन्हें दो माह की पेंशन जारी कर दी गई है।