पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धर्म समाज 2

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - लोकसंत चतुरसिंहजी बावजी की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। सत्प्रेरणा परिषद एवं लोकजन सेवा संस्थान द्वारा गुलाबबाग में आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर गुप्तेश्वर आदि गायकों ने भजन प्रस्तुतियां दी।
संस्थान के महासचिव जयकिशन चौबे ने बताया कि इस अवसर पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बावजी को कवि श्रेणीदान चारण, भवानी शंकर भाव, चावड़ सिंह, मनोहर मधुकर, डॉ. ज्योतिपुंज, इकबाल हुसैन आदि ने काव्यांजलि अर्पित की। इस मौके पर जमनालाल दशोरा, डॉ. विमल शर्मा, ज्योत्सना कुमारी झाला, मदनमोहन शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से संगोष्ठी हुई।



लोकसंत चतुरसिंहजी बावजी की जयंती पर हुए आयोजन