खाटू श्याम भजन संध्या आज
उदयपुर - श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-14 स्थित सुहालका भवन में खाटू श्याम भजन संध्या शुक्रवार शाम 7.30 बजे होगी। इसके लिए श्याम बाबा का दरबार सजाया जाएगा। नारायण अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में नीमच के अशरफ भाई, बंटी भाई, राजेश अरोड़ा, राम प्रताप, स्थानीय गायिका इतिशा गोयल, आस्था बंसल, शुभम गर्ग आदि भजन प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में श्याम बाबा को चूरमा, मक्खन, केसर, दूध-खीर आदि का भोग धराने के साथ ही अखंड ज्योत जला आहुतियां दी जाएंगी। बाबा का शीश नीमच से लाया जा रहा है।