मैं मर तो नहीं जाऊंगी मुझे बचा लो...
नगर संवाददाता - उदयपुर
दूधतलाई पर चाकू के वार से गंभीर घायल रेखा अस्पताल लाए जाने तक यही कहती रही कि ‘मैं मर तो नहीं जाऊंगी, मुझे बचा लो...।’ अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वो इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बोल सकी। जब उसने आखिरी सांस ली, तब भी उसकी जुबां से यही निकला मुझे बचा लो...और दम तोड़ दिया। जब दोनों के बीच बात हुई तो रेखा को इस बात का अंदाजा नहीं था दिलीप उसकी जान ले लेगा। वो शोर मचाते हुए दौड़ी तो आसपास के लोग भी चाहते हुए भी उसे नहीं बचा सके। क्योंकि दिलीप ऐसे चाकू लहरा रहा था, जैसे कोई भी बीच में आया तो वो उसे भी मार देगा। लेकिन ज्योंही उसके हाथ से चाकू गिरा, लोगों ने उसे घेर लिया।