पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामसिंहजी की बाड़ी में हाई वोल्टेज से फ्रिज टीवी जले

रामसिंहजी की बाड़ी में हाई वोल्टेज से फ्रिज-टीवी जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित रामसिंहजी की बाड़ी में गुरुवार रात हाई वोल्टेज के कारण लगभग पचास मकानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। क्षेत्रवासी जहूर खान ने बताया कि तेज आवाज के साथ हाई वोल्टेज से एकाएक बिजली के उपकरण जल गए। इससे सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने-अपने घरों में बिजली के उपकरणों के जल जाने की जानकारी एक-दूसरे को दी। घटना के बाद बिजली निगम का तकनीकी स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा।
उठाना पड़ा नुकसान : रामसिंहजी की बाड़ी में मकान नंबर 82 निवासी राकेश के घर में टीवी और फ्रीज, धनराज गारू के यहां टीवी, कोमल के घर में टीवी और फ्रिज, ट्यूबलाइट, जहूर खान घोड़ेवाला का टीवी और फ्रिज, रूपा देवी का टीवी और इमर्सन रॉड जल गए। क्षेत्र में अन्य मकानों में भी नुकसान की जानकारी मिली है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे शुक्रवार को बिजली कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएंगे।