पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं बताओ ताकि निराकरण हो सके

हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं बताओ ताकि निराकरण हो सके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - टीआरआई की ओर से जनजाति उपयोजना क्षेत्र में विभाग के छात्रावास अधीक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल चन्द मीणा थे।
इस अवसर पर मीणा ने कहा कि सरकार छात्रावासों के उन्नयन के लिये प्रयत्नशील है। जो भी छात्रावास संबंधी समस्याएं है, शासन के ध्यान में लाए ताकि उनका निराकरण किया जा सके। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने हेतु सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर से ही बालक को कॅरियर निर्माण के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में छात्रावास में आधारभूत सुविधाएं, छात्रावास की प्रबंधकीय समस्याएं, बालकों के शैक्षणिक स्तर का उन्नयन, छात्रावास की दैनिक गतिविधियों का समानीकरण, खान-पान एवं मैस संचालन, बालकों के लिये खेल, मनोरंजन एवं सामान्य ज्ञान अभिवृद्धि के उपाय, छात्रावास अधीक्षकों की व्यक्तिगत समस्याएं इत्यादि विषयों पर विचार मंथन हुआ। समापन समारोह में टीआरआई के निदेशक अशोक यादव ने कहा कि विभिन्न जिलों से आये हुए अधीक्षकों ने प्रशिक्षण पाया है। कार्यशाला का प्रतिवेदन डॉ. राकेश दशोरा ने पेश किया गया। इसी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा समूहवार प्रस्तुतिकरण दिया गया।प्रस्तुतिकरण में अधीक्षक गणों द्वारा समस्या एवं सुझाव दिये गये। संचालन नलिनी गुप्ता, अधीक्षक कस्तूरबा जनजाति कन्या छात्रावास, मधुवन ने किया।