पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएन ग्राउंड पर शॉपिंग फेस्टिवल कल से

बीएन ग्राउंड पर शॉपिंग फेस्टिवल कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - दैनिक भास्कर और पीएमसीएच ((पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल)) की ओर से 1 फरवरी से शुरू होने वाले वाले शॉपिंग फेस्टिवल-2014 में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे ढेर सारी मस्ती और शॉपिंग का मौका मिलेगा। इसमें 300 से अधिक स्टॉल लगाई जाएगी जिसमें लक्जरी कारें, बाइक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल होंगे। बीएन कॉलेज ग्राउंड पर 1 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक आयटम के साथ घर को सजाने, कॅरियर को संवारने, स्वास्थ्य, सौंदर्य से जुड़े कई आयटम होंगे।



मनोरंजन भी और शॉपिंग भी

शॉपिंग फेस्टिवल में मनोरंजन के लिए भी बहुत कुछ होगा। फेस्टिवल में रोजमर्रा की जरूरत का सामान, रेडिमेड परिधान, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, आभूषण, परफ्यूम, कम्प्यूटर, सेरामिक, इलेक्ट्रिक उत्पाद, सौंदर्य, उपहार वस्तुएं, एफएमसीजी, फैशन, फर्नीचर, इंटीरियर्स, चमड़े के उत्पाद, हेल्थ एवं फिटनेस प्रॉडक्ट्स, कॅरियर पुस्तकें, स्टेशनरी, शिक्षा, बैंकिंग, वित्त, बीमा आदि की स्टॉल्स लगाई जाएगी। इनमें देश के जाने माने उत्पाद नई डिजाइन के साथ मिलेंगे।

स्टॉल बुकिंग के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें

96728-72968 और 96729-86699