- Hindi News
- ‘युवा शक्ति के बिना नहीं हो सकता समाज विकास’
‘युवा शक्ति के बिना नहीं हो सकता समाज विकास’
नगर संवाददाता - उदयपुर
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने कहा कि कोई भी समाज युवाओं के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। युवा अपनी प्रतिभा से समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। युवा शक्ति के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर महाप्रज्ञ विहार में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।परिषद के मंत्री अभिषेक पोखरना ने बताया कि नाहर ने आगामी दो वर्षों के दौरान परिषद द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी के साथ अर्थ की आवश्यकता बताते हुए इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद मांडोत ने श्रावक निष्ठा पत्र का व उपाध्यक्ष दीपक सिंघवी ने मंगल पाथेय वाचन किया। अध्यक्ष धीरेंद्र मेहता, प्रदीप सोनी, मनोहर बाफना ने स्वागत किया। मुख्य वक्ता पी.के. जैन ने युवावस्था व धार्मिक व्यवस्था पर अपना व्याख्यान दिया। तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, निर्मल जैन, अरुण कोठारी व मुकेश श्रीमाल मौजूद रहे। संरक्षक शांतिलाल सिंघवी, उपाध्यक्ष सुबोध दुग्गड़ ने विचार रखे।