पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में जुटेंगे रोटरी के अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी

शहर में जुटेंगे रोटरी के अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - रोटरी क्लब इंदौर प्रोफेशनल्स की मेजबानी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 की डिस्ट्रिक्ट ‘आनंदम’ का आयोजन 1 व 2 फरवरी को सुविवि ऑडिटोरियम में होगा। इसमें क्लब के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट 3040 के 107 क्लबों के 1200 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस चेयरमैन रवि नंदी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में ब्रह्मर्षि गुरुवानंद स्वामी, गोपाल महाराज, लंदन की बीके जयंती दीदी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी आशीष चौहान, रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉ. मनोज देसाई बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रांतपाल नितिन डफरिया के नेतृत्व में होने वाली कॉन्फ्रेंस में बच्चों की शिक्षा, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन पर चर्चा होगी। को-चेयरमैन राकेश बमोरिया ने बताया कि सामाजिक कार्यों का आकलन करने के साथ नई नीतियों पर चर्चा होगी। आयोजन में फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की सह निर्देशक विधि घोडग़ंावकर व फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2008 रही सिमरन कौर मुंडी विशेष रूप से भाग लेंगी।