- Hindi News
- दूधतलाई पर कालबेलिया डांसर की चाकू से हत्या
दूधतलाई पर कालबेलिया डांसर की चाकू से हत्या
नगर संवाददाता - उदयपुर
दूधतलाई पर गुरुवार शाम साढ़े चार बजे एक युवक ने कालबेलिया डांसर रेखा नाथ ((21)) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हमलावर जोधपुर निवासी दिलीपनाथ की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर युवक जोधपुर का रहने वाला है और उससे शादी करना चाहता था। युवती की कुछ महीनों पहले हुई शादी से वह नाराज था। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे। घंटाघर थाना पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। शेष - पेज ९
एसएचओ नाथू सिंह ने बताया कि सज्जन नगर रोड आजाद नगर निवासी रेखा ((21)) पुत्री भीख नाथ कालबेलिया पर ओसियां ((जोधपुर)) निवासी दिलीप नाथ ((25)) पुत्र पारस नाथ ने चाकू से वार किए थे। युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला और शाम साढ़े छह बजे के करीब दम तोड़ दिया। पुलिस ने दिलीप नाथ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।