- Hindi News
- फीस बढ़ाने की रोक के खिलाफ एकजुट हुए सीबीएसई स्कूल
फीस बढ़ाने की रोक के खिलाफ एकजुट हुए सीबीएसई स्कूल
उदयपुर - माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सीबीएसई स्कूलों को फीस वृद्धि करने से रोक तथा विभिन्न शर्तों पर विरोध में स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर डीईओ माध्यमिक को ज्ञापन सौंपा है। मांग उठाई गई है कि गैर सरकारी शिक्षण संस्थाएं जिस गुणवत्ता के साथ कार्य कर रही है, उस गुणवत्ता पर इस शपथ पत्र एवं फीस वृद्धि नहीं करने का दबाव अनुचित है। सरकार हर क्षेत्र में निजी करण को प्रोत्साहित कर रही है, वही विद्यालयी शिक्षा के साथ यह दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है। महंगाई के इस दौर में कई समस्याएं गैर सरकारी स्कूल के सामने हैं। सरकार एवं सरकारी महकमों के बच्चे भी गैर सरकारी विद्यालयों से शिक्षा को प्राथमिकता देते है तो यह विरोधाभास क्यों? अत: सीबीएसई स्कूल व्यवस्थाएं यथावत रखेंगे एवं गैर सरकारी विद्यालय गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।