बीएन ने जीती आमंत्रण क्रिकेट सीरीज
उदयपुर - आमंत्रण क्रिकेट सीरीज का खिताब मेजबान बीएन एकेडमी ने हासिल किया। तीन मैच की शृंखला में मेजबान ने 2-1 से जीत दर्ज की। गुरुवार को आखिरी मुकाबले बीएन एकेडमी ने करौली को शिकस्त दी। प्रशिक्षक कैलाश मीणा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि बीएन के एमडी डॉ. निरंजन नारायणसिंह व रणजी खिलाड़ी तारिक खान ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार दिए। मैन ऑफ द सीरिज ((करौली)) के रोहित बिष्ट, बेस्ट बल्लेबाज संजय भाटी ((बीएन))और गेंदबाज सचिन शर्मा ((करौली)) घोषित किए गए।