पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कोरिंग पर विवाद: पीयू में तीरों के साथ जमकर चले लात घूसेऑर्चरी में टीमों ने किया हंगामा, अधिकार

स्कोरिंग पर विवाद: पीयू में तीरों के साथ जमकर चले लात घूसेऑर्चरी में टीमों ने किया हंगामा, अधिकारियों से की मारपीट, बाद में माफी मांगीस्कोरिंग पर विवाद-!-आर्चरी चैंपियनशिप में आई टीमों ने...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के मैदान में बुधवार को तीरों के साथ साथ जम कर लात मुक्के भी चले। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ऑर्चरी चैंपियनशिप में जेएनडीयू अमृतसर, एमडीयू रोहतक, दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंडित रविशुक्ला यूनिवर्सिटी रायपुर के खिलाडिय़ों ने स्कोरिंग में गडबड़ी को लेक र मेजबान पीयू के स्कोरर और अधिकारियों से विवाद हो गया। विवाद इतन बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और नारेबाजी का दौर चला। पीयू के डायरेक्टर स्पोट्र्स और दूसरे अधिकारी तुरंत मैदान पर पहुंचे और बीचबचाव करवाया।

स्कोर शीट में बदलाव किया

जेएनडीयू की खिलाड़ी ने चिंकी ने बताया कि पीयू चंडीगढ़ को फायदा दिलाने के लिए स्कोर शीट में बदलाव कर अंक कम किए जा रहे थे। यह सिलसिला दो दिनों से चल रहा था और बुधवार को इसी बात को लेकर हमने प्रोटेस्ट किया। लेकिन स्कोरिंग कर रहे बीपीएड के स्टूडेंट और आयोजन अधिकारी हमारी टीमों पर ही टूट पड़े। यही नहीं दिल्ली के मैनेजर को भी मारा पीटा गया और हमारी दो गल्र्स के साथ हाथापाई की गई। इसी बीच आयोजक समिति ने हंगामा करने वाली इन टीमों को डिसक्वालिफाई कर दिया।



स्कोर शीट पर प्लेयर्स के साइन होते हैं

खिलाडिय़ों के इन आरोपों को पीयू के डायरेक्टर स्पोट्र्स दलविंदर सिंह ने गलत ठहराया। उनके अनुसार स्कोर शीट पर हर खिलाड़ी के साइन होते हैं और स्कोर कम या ज्यादा करने का सवाल ही नहीं होता। स्कोर कम किए जा सकते हैं लेकिन साइन तो नहीं बदले जा सकते। अगर किसी खिलाड़ी को दिक्कत थी, तो वह प्रोटेस्ट कर सकता है, लेकिन इन टीमों ने जम कर हंगामा करना शुरू कर दिया और हमारे अधिकारियों के साथ मारपीट पर उतर आए।