किसानों के लिए ब्याज राहत स्कीम लागू
भास्कर न्यूज. चंडीगढ़
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने चुनाव लडऩे के इच्छुक सभी लोगों से 27 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। जबकि राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार 27 जनवरी की शाम तक प्रत्याशी तय होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह आवेदन मांगे गए हैं। लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक व्यक्ति अपना बायोडाटा और आवेदन पत्र डाक अथवा ई-मेल से भी पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भेज सकते हैं।
चुनाव समिति को रविवार तक मंजूरी मिलने की उम्मीद: मुलाना ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति और घोषणा पत्र क्रियान्वयन कमेटी को पार्टी हाईकमान से रविवार तक मंजूरी मिलने की संभावना है। हाईकमान की मंजूरी मिलते ही चुनाव अभियान समिति की बैठक जल्दी बुलाई जाएगी, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की छंटनी का काम हो सके।
शहीदी दिवस 30 को मनाएंगे: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस 30 जनवरी को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी की शहादत दिवस मनाएगी। इसके लिए पार्टी के सभी विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।