पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की बल्ले बल्ले

दिल्ली की बल्ले-बल्ले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली

हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच में दिल्ली वेव राइडर्स ने मेजबान जेपी वॉरियर्स पंजाब को 3-1 से पराजित कर खाता खोल लिया। मोहाली के हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में हुए मुकाबले में सरदार सिंह की कप्तानी में दिल्ली ने मैच की शुरूआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बना लिया था। 29वें मिनट में दिल्ली के फॉरवर्ड तलविंदर सिंह ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन चार मिनट बाद यानी 33वें मिनट में जेपी के युसुफ अफ्फान ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थी। हाफ टाइम के बाद 47वें मिनट में दिल्ली के विल्सन जैसन ने एक शानदार गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरी तरफ जेपी की टीम ने हालांकि गोल बराबर करने के लिए काफी अटैक किए लेकिन उसके फॉरवर्ड मौकों को नहीं भुना पाए। 68वें मिनट में विल्सन ने एक मैदानी गोल कर दिल्ली को 3-1 से शानदार जीत दिला दी।