पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव लडऩे से डर रहे हैं नरेंद्र मोदी : कांग्रेस

चुनाव लडऩे से डर रहे हैं नरेंद्र मोदी : कांग्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव लडऩे से डर रहे हैं। और इसीलिए अभी तक चुनाव लडऩे के लिए किसी सीट की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा देश जानता है कि सोनिया गांधी तथा राहुल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किस सीट से चुनाव लडेंग़े लेकिन मोदी ने अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं किया है कि वह लोकसभा की किस सीट से चुनाव लडेंग़े।
मिस्त्री ने कहा कि मोदी चुनाव लडऩे से भाग रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश या गुजरात की किस सीट से चुनाव लडेंग़े। उन्होंने मोदी की देश में बुलेट ट्रेन चलाने जैसी योजनाओं की खिल्ली उड़ाई और कहा कि यदि उनके पास ऐसी योजनाओं को चलाने का खाका है तो उसका प्रयोग गुजरात में क्यों नहीं कर रहे हैं।