- Hindi News
- लोकसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेंगी 10 सीटें : सर्वे
लोकसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेंगी 10 सीटें : सर्वे
ञ्चइंडिया टुडे ग्रुप/सी वोटर सर्वे ञ्चमोदी, राहुल से \\\'यादा ईमानदार साबित हुए केजरीवाल
एजेंसी - नई दिल्ली
दिल्ली में सरकार बनाने के बावजूद लोकसभा में आम आदमी पार्टी ((आप)) की राह आसान नहीं है। अगर आज चुनाव हों तो उसे 10 सीटें मिलेंगी। इंडिया टुडे ग्रुप/सी वोटर सर्वे में यह दावा किया गया है।
सर्वे के मुताबिक ‘आप’ को कुल वोट में से आठ फीसदी मिलने का अनुमान है। अगले कुछ महीने में ‘आप’ के वोट शेयर पांच फीसदी बढऩे का अनुमान है। ऐसा होता है तो पार्टी को 30 सीटें मिल सकती हैं। तब भाजपा और कांग्रेस के बाद ‘आप’ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
अगर ‘आप’ को 25 फीसदी वोट मिले तो वह 300 से अधिक सीटें हासिल कर सकती है। बहरहाल, आज चुनाव होने पर ‘आप’ को दिल्ली में सात में से पांच सीटें मिलेंगी। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में एक-एक सीटें मिलेंगी।