भटकल के वकील को रवि पुजारी की धमकी
एजेंसी - नई दिल्ली
यासीन भटकल के वकील को अंडरवल्र्ड से धमकियां मिल रही हैं। एमएस खान के मुताबिक माफिया डॉन रवि पुजारी ने उन्हें धमकी दी है कि अगर केस नहीं छोड़ा तो उनके घरवालों की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने स्पेशल सेल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
खान ने बताया कि 16 जनवरी को उन्हे आईएसडी नंबर से फोन आया। उनसे केस छोडऩे या फिर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रवि पुजारी बताया। इसके बाद धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए। भटकल के अलावा खान लश्कर से जुड़े अब्दुल करीम टुंडा और गैंगेस्टर अबु सलेम का केस भी लड़ रहे हैं।