पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी चुनाव हों तो एनडीए को 211 से 231 तक सीटें : सर्वे

अभी चुनाव हों तो एनडीए को 211 से 231 तक सीटें : सर्वे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
((नोट: हेडिंग और इंट्रो बदला गया है।))

एजेंसी - नई दिल्ली

अभी लोकसभा चुनाव हों तो एनडीए को 211 से 231 के बीच सीटें मिलेंगी। जबकि यूपीए को 107 से 127 के करीब। इनमें से भाजपा 192 से 210 सीटों के आसपास रहेगी। जबकि कांग्रेस 92 से 108 के बीच। ये निष्कर्ष हैं, सीएनएन आईबीएन और सीएसडीएस के सर्वे के। यह सर्वे 18 राज्यों में जनवरी के पहले दो हफ्तों में हुआ है। इसके नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए।

किसे कितनी सीटें

गठबंधन/दल-------------सीटें

एनडीए ((भाजपा, शिवसेना, शिरोमणि अकाली दल))-----211 से 231

यूपीए ((कांग्रेस, राकांपा, केरल गठबंधन, झामुमो))--------107 से 127

तृणमूल कांग्रेस------------20 से 28

अन्नाद्रमुक---------------15 से 23

वाम मोर्चा---------------15 से 23

वाईएसआर कांग्रेस--------11 से 19

बीजद------------------10 से 16

बसपा------------------10 से 16

टीडीपी------------------9 से 15

सपा--------------------8 से 14

जदयू-------------------7 से 13

डीएमके-----------------7 से 13

आप-------------------6 से 12

राजद------------------6 से 10

टीआरएस--------------4 से 8

जेडीएस---------------4 से 8

---------------

प्रधानमंत्री पद पर किसे चाहते हैं लोग

नरेंद्र मोदी----------34 फीसदी

राहुल गांधी--------15 फीसदी

अरविंद केजरीवाल--3 फीसदी

-----------------

मोदी बनाम राहुल

मोदी---------क्षमता--------राहुल

13 फीसदी---ईमानदार-------6 फीसदी

10 फीसदी---अच्छे प्रशासक--2 फीसदी

9 फीसदी----अच्छे वक्ता-----2 फीसदी

9 फीसदी----अनुभव--------2 फीसदी

2 फीसदी---साथ लेकर चलने वाले--4 फीसदी

---------------

बिहार में मोदी फैक्टर से नीतीश को नुकसान : सर्वे

एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे के मुताबिक बिहार में जदयू को तगड़ा झटका लगेगा। उसे सिर्फ छह सीटें मिलेंगी। भाजपा 24 सीटें जीत सकती है। बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं।

बिहार में किसे कितनी सीटें

पार्टी------ताजा सर्वे में सीटें------2009 में सीटें

भाजपा-----24----------------11

जदयू------6------------------20

राजद------5------------------1

कांग्रेस-----2------------------2

लोजपा----1------------------0

-----------------