- Hindi News
- आरबीआई की सलाह, 2005 से पहले वाले नोट बदलना शुरू करें लोग
आरबीआई की सलाह, 2005 से पहले वाले नोट बदलना शुरू करें लोग
नई दिल्ली - रिजर्व बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि वे 2005 से पहले वाले तमाम नोटों को बैंकों जाकर बदलना शुरू कर दें। आरबीआई का कहना है कि जितने नोटों को चलन से बाहर किया जा रहा है, उनकी तादाद ‘बहुत \\\'यादा नहीं’ है। इसलिए आम जनता को इससे खास परेशानी नहीं होगी। पुराने नोटों को चलन से बाहर कर देना एक स्टैंडर्ड अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीका है।
वर्ष 2005 से पहले वाले नोटों में सिक्योरिटी फीचर्स इसके बाद के नोटों के मुकाबले कम हैं। इस कारण ही रिजर्व बैंक ने इन्हें वापस लेने का फैसला किया है।